फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 30 Nov 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वेलेजली लॉज में हाईस्कूल की छात्रा ने रविवार सुबह पंखे की कुंडी से दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिजन उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वेलेजली लॉज निवासी अजय कुमार दिवाकर की बेटी आशु उर्फ जया (14) खालसा इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। रविवार सुबह जया की मां विमलेश अपने बीमार पिता को देखने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल चली गई। पिता भोटिया पड़ाव स्थित दुकान में गए थे। इस बीच उसने कमरा बंद कर फांसी लगा ली।

 छोटे भाई आशीष ने जया को आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। आशीष ने इस मामले में किराएदार जय सिंह से मदद मांगी। किराएदार ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर पंखे की कुंडी से छात्रा ने फांसी लगा रखी थी। उसे फंदे से उतारकर वे बेस अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें