फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है

Tue, 12 Sep 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुुरुग्राम के दो स्कूलों में पिछले दिनों हुई एक बच्चे की हत्या और एक मासूम से दुष्कर्म की घटना ने अभिभावकों को हिला कर रख दिया है। अपने शहर के स्कूलों के हाल भी बहुत अच्छे नहीं हैं। आपके लाड़ले की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। कुछ घटनाएं यहां भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने तात्कालिक फुर्ती दिखाकर कुछ दिन तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया मगर फिर खामोशी छा गई। अब प्रशासन की अनदेखी से स्कूल संचालक भी बेपरवाह हो गए हैं।

खास बात तो यह कि पिछले दिनों नैनीताल हाइकोर्ट ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए थे कि वह स्कूली वाहनों में ठूंसकर ले जाए जा रहे बच्चों की खुद चेकिंग करें। अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस बाबत कोई हरकत नहीं दिखाई देती। साफ है कि आपको अपने लाड़ले की चिंता खुद करनी होगी। 
विज्ञापन


केस 1

बनभूलपुरा में 27 जुलाई को पांच साल का बच्चा ईमाद  स्कूल की बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी बवाल हुआ था। लोग सड़क पर उतरे थे। पुलिस प्रशासन टेंपो का रूट निर्धारण कर शांत बैठ गया। अवैध रूप से दौड़ रहे टेंपो वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

केस 2

ओरम स्कूल में 19 अप्रैल को एक बच्ची के साथ छेड़खानी और दूसरे के साथ दुष्कर्म की बातें सामने आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की जांच करने का निर्णय लिया लेकिन अभिभावकों का आंदोलन थमने के बाद पुलिस अधिकारी शांत हो गए। 

काम कम दिखावा ज्यादा

पिछले साल अग्निशमन विभाग ने कई स्कूलों की जांच की। अफसरों ने स्कूलों में सुरक्षा मानकों में गड़बड़ी पकड़ी थी। जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अभिभावकों का मानना है कि यदि जांच पहले होती तो स्कूल की व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता था। 

स्कूलों में लगी शिकायत पेटिका को भूल गए

शहर में छेड़खानी की वारदातें बढ़ने के बाद पुलिस ने स्कूलों में शिकायत पेटिकाएं लगाने का निर्णय लिया था। कुछ स्कूलों में ये पेटिकाएं लगाई भी गईं। इसका परिणाम भी दिखा।

छात्राओं ने शोहदों की शिकायतें की थीं लेकिन अब पुलिस प्रशासन अपने ही प्रयास को भूल गया है। अब एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव कह रहे हैं कि स्कूल प्रशासन से इस बारे में जानकारी ली जाएगी। स्कूल के प्रबंधकों की बैठक भी बुलाएंगे।


डीजीपी ने जिला पुलिस को स्कूलों में लगे सीसीटीवी की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के अनुपालन में सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को जांच करने के निर्देश दिए हैं। अग्निशमन विभाग की टीम भी अपने ढंग से जांच करेगी।  - अमित श्रीवास्तव एसपी सिटी

अग्निशमन विभाग आज शुरू करेगा अभियान 

अग्निशमन विभाग के अधिकारी लीलाधर उपाध्याय का कहना है कि वह मंगलवार से स्कूलों की जांच शुरू करेंगे। स्कूलों में अग्निशमन यंत्र,  छात्रों के प्रवेश और निकास की स्थिति के बारे में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नया कानून पारित होने के कारण अग्निशमन विभाग खुद लापरवाही के मामले में कार्रवाई कर सकता है। अब अग्निशमन विभाग को जिला प्रशासन से अनुरोध नहीं करना पड़ेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें