फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लिप्त तीन पिकअप और तीन बुग्गियां सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन सुरक्षा बल ने कॉलटैक्स से अवैध खनन सामग्री ले जाती तीन पिकअप और तीन बुग्गियां पकड़ी हैं। खनन सामग्री को जब्त करने के बाद सभी वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

गौला के वन सुरक्षा बल प्रभारी सुनील कुमार गैरोला ने बताया कि सुरक्षा दल ने सोमवार को गश्त के दौरान कॉलटैक्स से टीम सोमवार को गौला नदी और आसपास क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच तड़के कॉलटैक्स से पिकअप (यूके 04 सीए 6667), (यूके 18 सीए 0965) और (यूके 04 सीए 6691) को पकड़ा है। तीनों वाहनों में रेता बजरी भरी हुई थी। दल ने चेकिंग के लिए वाहनों को रोकना चाहा तो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके अलावा दल ने इंदिरानगर के पास तीन बुग्गियों को भी अवैध खनन करते पकड़ा है। दल ने तीनों पिकअप और बुग्गियों को सीज किया है। इसी के साथ नदी में गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें