फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक टैक्स दे दो, नहीं तो जुर्माने-जेल के लिए तैयार रहो

Fri, 09 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
काला धन दबाकर बैठे धनकुबेरों के लिए खुशखबरी है। इनकम टैक्स डिक्लेरेशन स्कीम के अंतर्गत 30 सितंबर तक ब्लैक मनी को व्हाइट कर सकते हैं। ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए 45 फीसदी टैक्स देना होगा। कुमाऊं क्षेत्र में ब्लैक मनी वाले 4000 धनकुबेर इनकम टैक्स के रडार पर हैं।
विज्ञापन


धनकुबेरों को ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए नोटिस जारी हो गए हैं। 30 सितंबर के बाद इनकम टैक्स विभाग छापामारी कर ब्लैक मनी वाले धनकुबेरों की धरपकड़ करेगा।

आयकर आयुक्त धनंजय सिंह के मुताबिक कुमाऊं में करीब डेढ़ लाख करदाता हैं। पिछले साल कुमाऊं से 180 करोड़ टैक्स मिला था, जो इस साल 190 करोड़ है। मंडल से इस साल अभी तक करीब एक लाख एक हजार करदाताओं ने रिटर्न फाइल कर इनकम घोषित की है।
विज्ञापन


आयकर आयुक्त के मुताबिक हजारों ऐसे भी लोग हैं, जिनके पास ब्लैक मनी है, लेकिन आय घोषित नहीं की है। ऐसे धनकुबेरों के लिए सरकार ने इनकम टैक्स डिक्लेरेशन स्कीम लागू की है। स्कीम एक जून से शुरू हुई है और 30 सितंबर आखिरी तारीख है।

धनंजय सिंह के मुताबिक स्कीम के तहत ब्लैक मनी को व्हाइट करने पर 45 फीसदी टैक्स लिया जाएगा। कुमाऊं से कई करदाता अपनी ब्लैक मनी को व्हाइट कर चुके हैं। आयकर अधिकारी (मुख्यालय) केएस रावत के मुताबिक मंडल में करीब 4000 ब्लैक मनी वाले धनकुबेर चिह्नित हो चुके हैं।

चिन्हित धनकुबेरों को आय घोषित करने के नोटिस जारी हुए हैं। इसके बाद भी आय छिपाने वाले धनकुबेरों के ठिकानों पर छापामारी की जाएगी। टैक्स और जुर्माना वसूलने के साथ जेल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


रडार में आने वाले काले धन के कुबेर
1- रियल स्टेट कारोबारी।
2- प्रापर्टी की खरीद फरोख्त से जुड़े लोग।
3- बैंक खातों से बड़ा लेनदेन करने वाले।
4- इंश्योरेंश पॉलिसी लेने वाले।
5- शेयर बाजार में निवेश करने वाले।
6- ऑनलाइन गोल्ड की ट्रेडिंग करने वाले।
7- 10 लाख से अधिक बचत खाते में जमा करने वाले
8- 30 लाख से अधिक की संपत्ति खरीदने वाले।
9- लग्जरी गाड़ियां खरीदने वाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें