फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों में छापे, चार दुकानें निलंबित

Fri, 26 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीमों ने शुक्रवार को हल्द्वानी में राशन की पांच दुकानों में ताबड़तोड़ छापामारी की। टीमों ने दुकानों में सेल और स्टाक रजिस्टर चेक किए। दुकानें बंद होने और सेल एवं स्टाक रजिस्टर नहीं दिखाने पर चार दुकानों को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


राशन की दुकानें नियमित नहीं खुलने और सरकारी कोटे के राशन में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएसओ तेजबल सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। टीमों ने ताबड़तोड़ छापामारी की।

डीएसओ तेजबल सिंह के मुताबिक उजाला नगर में सरताज आलम की राशन की दुकान बंद मिली। कर्मचारियों ने सरताज आलम को फोन कर दुकान खोलकर सेल एवं स्टाक रजिस्टर चेक कराने को कहा।
विज्ञापन


पौने घंटे इंतजार के बाद भी सरताज आलम दुकान नहीं पहुंचे। उनके भाई दुकान पहुंचे और सेल एवं स्टाक रजिस्टर में अनियमितताएं मिली। जिसके आधार पर दुकान को निलंबित कर दिया।
 
टीम ने राजपुरा में विक्रम सिंह और टनकपुर रोड में दिनेश चौहान की दुकान में भी छापा मारा। दोनों ही दुकानें खुली थी, लेकिन स्टाक और सेल रजिस्टर नहीं मिला।

दुकान संचालकों ने कहा कि कर्मचारी चीनी और कोटे का गेहूं और चावल लेने गोदाम गए हैं। लिहाजा रजिस्टर भी गोदाम भेजे गए हैं। डीएसओ के मुताबिक गोदाम में क्रास चेक कराया गया, लेकिन दोनों ही दुकानों का कोई भी कर्मचारी गोदाम में राशन और चीनी लेने नहीं गया था।   कर्मचारियों को गुमराह कर रजिस्टर चेक नहीं कराने पर दोनों ही दुकानों को निलंबित कर दिया गया। बनभूलपुरा में वकील अहमद की राशन की दुकान बंद मिली। जिसे निलंबित कर दिया।   टीम ने राजपुरा में राजेश्वरी भंडारी की दुकान में भी छापा मारा। राजेश्वरी की दुकान में सभी रिकार्ड ठीक मिले। टीम में डीएसओ के अलावा एआरओ हल्द्वानी विनय जोशी, रामनगर गोपाल सिंह बिष्ट और कोटाबाग से गिरीश जोशी के अलावा सप्लाई इंस्पेक्टर जगमोहन नेगी और राहुल डांगी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें