फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन पर लुटेरों का धावा, गार्ड को गोली से उड़ाया

Fri, 26 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
हाईवे पर कैश वैन का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
42 लाख रुपये लेकर आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने जा रही एक कैश वैन पर एसयूवी सवार बदमाशों ने शुक्रवार को धावा बोल दिया। फायरिंग कर एक गार्ड की हत्या कर दी। कैश बॉक्स का ताला तोड़ने की कोशिश की। असफल रहे तो जंजीर काटने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस बीच, कुछ लोग वहां पहुंचने लगे तो बदमाश गार्डों की दो दोनाली बंदूक लेकर फरार हो गए। कैश रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर स्थित टोल प्लाजा का था। सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर विनय कुमार ने कैंट थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके अनुसार बदमाशों की संख्या 5 से 6 हो सकती है।

तहसीनपुर स्थित टोल प्लाजा का आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। रोजाना कैश जमा करने के लिए टोला प्लाजा प्रशासन ने बड़ौदा की एक सिक्योरिटी एजेंसी की सेवाएं ले रखी है। शुक्रवार सुबह एजेंसी की वैन लेकर सुपरवाइजर विनय कुमार, वैन चालक और दो गार्ड के साथ टोल प्लाजा पर कैश लेने पहुंचा।
विज्ञापन


यहां से 42 लाख रुपये नकद बॉक्स में रखकर फैजाबाद लौटने लगे। करीब साढ़े 10 बजे वैन कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय के पास पहुंची, तभी पीछे से आई सफेद रंग की बिना नंबर वाली एसयूवी ने वैन को ओवरटेक कर रोक लिया। एसयूवी से उतरे बदमाशों ने एक गार्ड राजाराम उपाध्याय (51) की गोली मार दी।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे गार्ड रामआसरे चौरसिया की दोनाली बंदूक और विनय का हैंडबैग छीन लिया। इसके बाद वैन से कैश बॉक्स का ताला तोड़ने लगे, मगर असफल रहे। इस बीच, कुछ लोग वैन की तरफ आए तो बदमाश भाग निकले।

सूचना मिलने पर आईजी, डीआईजी व एसएसपी समेत पुलिस टीमें पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसटीएफ लगा दी गई है। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें