फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 06 Mar 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय नगरी नवीनीकरण योजना (जेएनएनयूआरएम) की बेसिक सर्विस फार अर्बन पुअर (बीएसयूपी) योजना के तहत दुर्गापुर में निर्माणाधीन भवन आवंटन एवं पात्रता सूची में गड़बड़झाला उजागर हुआ है। मामले में एलडीए अधिकारियों की तहरीर पर मल्लीताल कोतवाली में नगर पालिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 एवं 465 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जेएनएनयूआरएम की बीएसयूपी योजना के तहत वर्ष 2008 में 9.30 करोड़ रुपए की लागत से दुर्गापुर में 200 आवासों के निर्माण की कवायद शुरू हुई, जिसे मार्च 2015 में पूरा होना है। इसी क्रम में नगर पालिका की ओर से बीते महीनों में रईस होटल, हरिनगर समेत स्लम एरिया में रह रहे लोगों का चिन्हीकरण किया गया, जिनमें से 28 लोगों को अब तक आवास आवंटित हो चुके  हैं, लेकिन आवंटन के बाद से ही इसमें सवालिया निशान लगने लगे।

बीते दिनों कुमाऊं आयुक्त एएस नयाल के निर्देश पर अपर आयुक्त जगदीश कांडपाल ने अधीनस्थ अधिकारियों के  साथ इसकी जांच की, जिसमें काफी अनियमितता पाई गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को झील विकास प्राधिकरण सचिव की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि नगर पालिका की ओर से आवास आवंटन के लिए 200 पात्रों की सूची तैयार की गई। जांच में इसमें से मात्र 37 पात्र पाए गए, जबकि 163 अपात्र पाए गए। इसके अलावा एलडीए परियोजना अभियंता सीएम साह की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि दुर्गापुर में 28 को किए गए आवास आवंटन में से भी दो अपात्र हैं। इस पर मल्लीताल कोतवाली में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
एसएसपी सेंथिल अबुदई के दिशा-निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद संबंधित को नामजद किया जाएगा। -एचसी सती, सीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें