कोतवाली पुलिस ने एक युवती को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई को दिलशाद, नौशाद, शमशाद और युसूफ चौधरी उनकी 22 वर्षीय बहन को भगाकर ले गए।
आरोप है कि दिलशाद शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 366 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।