फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजा आक्रोश, निकाला जुलूस

Mon, 03 Aug 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला प्रशासन की ओर से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे लोगों को ध्वस्तीकरण का नोटिस देेने के बाद से उपजा जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


 रविवार को भी क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला। उन्होंने एक स्वर में कहा कि विस्थापन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित भवनों को ही रेगुलाइज करने की मांग की।

तय कार्यक्रम के मुताबिक क्षेत्रवासी मल्लीताल राम सेवक सभा में एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि यदि सरकार मामले में गंभीर होती तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
विज्ञापन


 वक्ताओं ने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान की मुख्य जरूरत के लिए ही क्षेत्र के लोगों ने पृथक राज्य की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन सत्तासीन सरकारों की उपेक्षा के चलते लोगो मेंजीवन भर की पूंजी लगाकर बनाए आशियाने छिनने का खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण और विस्थापन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद ‘बोल पहाड़ी हल्ला बोल’, ‘अब तक जिसका खून खौला’ के नारे लगाकर जुलूस निकाला गया।

तल्लीताल डांठ में हुई सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने आंदोलन में सहयोग के लिए संयुक्त मोर्चा, छात्र संघ, युवा छात्र नेता, महिलाओं का आभार जताया।
विज्ञापन


 इस मौके पर बहादुर सिंह बिष्ट, मोहन पाल दीपक कुमार भोलू, आनंद खंपा, सचिन नेगी, नितिन कार्की, चंदन जोशी, जाकिर हुसैन, शाकिर अली, कैलाश मिश्रा, केएल आर्या, प्रदीप कुमार दुम्का, गिरीश भैया, शकील वारसी, जगमोहन बिष्ट, दिग्विजय बिष्ट, राजेंद्र व्यास, सीपी धूसिया, सरिता त्रिपाठी, निखिल बिष्ट, विवेक साह, हेम आर्या, प्रकाश पांडे, अरविंद पडियार, वीरेंद्र जोशी, तुलसी कठायत, नरेंद्र, किशन लाल, गोपाल रावत, कंचन कांडपाल, जीवंती भट्ट, कंचन चंदोला, अंबा आर्या आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें