फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी के चलते लगाया मौत को गले

Sun, 01 Mar 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय मोहल्ला निवासी अश्वनी शर्मा ने शनिवार को अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। करीबियों का कहना है कि धंधा मंदा होने और कर्ज बढ़ने से अश्वनी काफी परेशान था। समझा जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने जान दी है। बेटियों ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


पर्वतीय मोहल्ला निवासी अश्वनी शर्मा (42) स्क्रीन प्रिंटिंग का जॉब करते थे। उनके करीबियों का कहना है कि काम नहीं मिलने और परिवार के खर्च का दबाव अधिक होने के कारण अश्वनी काफी परेशान था। उन पर बाजार का कर्ज भी हो गया था। तीन बेटियों और पत्नी का खर्च उठाना उनके लिए भारी हो गया था। उन्होंने रिश्तेदारों से भी मदद मांगी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। समझा जा रहा है कि इसी तंगी के चलते उन्होंने जहर खा लिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दवा का बिल 2400 रुपए था। पत्नी बिल को चुकाने में भी असमर्थ थी।

समाजसेवी हेमंत गौनिया ने इस मामले में पहल कर मेडिकल कालेज के प्राचार्य से बात की। उन्होंने 800 रुपए माफ कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े अन्य लोगों ने चंदा कर मदद की। दूसरे नंबर की बेटी प्रियंका ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। परिवार की हालत देखकर कइयों की आंखें डबडबा गई।
विज्ञापन

 
झुलसी महिला की मौत
सुशीला तिवारी अस्पताल में शनिवार एक झुलसी अल्मोड़ा जिले के उचौला खाली पट्टी निवासी तुलसी देवी की मौत हो गई। दो दिन पहले झुलसने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें