फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान पर कच्ची दारू बेचते पकड़ा

Sun, 03 Sep 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चाय की दुकान पर कच्ची दारू बेचते पकड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मालधन चौड़ क्षेत्र में महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल कर शनिवार को चाय की दुकान में कच्ची शराब पकड़ी। महिलाआें ने बरामद कच्ची शराब की थैलियों को नष्ट कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


उसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं क्षेत्र में नाबालिगों से शराब बिकवाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का खेल पुलिस की मिलीभगत से फलफूल रहा है।

मालधन चौड़ में लंबे समय से कच्ची शराब बिक रही है। इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। तंग आकर महिला मंगल दल के बैनर तले  महिलाओं ने शनिवार को मोर्चा संभाला और गोपाल नगर छह में अवैध कच्ची शराब के कारोबारी जयपाल की दुकान में धावा बोल दिया।
विज्ञापन


भीड़ को आता देख जयपाल दुकान छोड़कर भाग गया। महिलाओं ने उसकी दुकान में रखी 50 से अधिक शराब की थैलियों को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस से महिलाओं की तीखी नोकझोंक हुई।  

महिलाओं ने पुलिस पर अवैध शराब कारोबारियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। मालधन चौड़ चौकी इंचार्ज विपिन जोशी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई कच्ची शराब की थैलियों को नष्ट कर दिया गया था।

फरार जयपाल के कब्जे से 49 थैली कच्ची शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जयपाल का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है। इस दौरान सरस्वती देवी, मुन्नी देवी, प्रभा देवी, पारुली देवी, चंद्रा देवी, रेखा आर्या आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

तुमड़िया डाम से रामनगर तक होता है कारोबार

कच्ची शराब का कारोबार मालधन चौड़ के तुमड़िया डाम से रामनगर तक होता है। सूत्रों के मुताबिक मालधन चौड़ के तुमड़िया डाम क्षेत्र में लंबे अरसे से कच्ची शराब बनती है।

सूत्र बताते हैं कि तुमड़िया डाम क्षेत्र में बनने वाली कच्ची शराब ही रामनगर सहित आसपास के गांवों में बिकती है। कच्ची शराब बनाने के कारोबार से तुमड़िया डाम क्षेत्र के कई परिवार जुड़े हैं।

कई गांवों के ग्रामीण लगा चुके हैं गुहार 

कच्ची शराब के खिलाफ कई गांवों के ग्रामीण प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाने की गुहार लगा चुके हैं। बीते दिनों छोई के ग्रामीणों ने कोतवाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा जस्सागांजा, चैनपुरी गोबरा और कालू सिद्ध क्षेत्र के ग्रामीण भी कच्ची शराब के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें