फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

Mon, 23 Feb 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने नहर में रविवार दोपहर 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से शराब की खाली शीशी बरामद हुई। उसके एक हाथ में निडिल लगा था।
विज्ञापन


घटनास्थल के समीप एक शर्ट नहर के किनारे पाइप में टांगी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वह काले रंग की पैंट और एक हाफ मटमैला बनियान पहने था। सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने मौके का मुआयना किया। मेडिकल पुलिस चौकी के दरोगा विजय कुमार ने बताया कि अब तक यह जानकारी मिली है कि अज्ञात युवक अल्मोड़ा से एंबुलेंस द्वारा यहां लाया गया था।

एंबुलेंस चालक ने उसे अज्ञात बताया था। यहां भर्ती कराते समय उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें