फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू की तरह एक्टिव हो बीट पुलिसिंग : डीआईजी

Sun, 21 Jun 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (हल्द्वानी) नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल जिले की अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल भी सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) की तारीफ करने से नहीं चूके।
विज्ञापन


डीआईजी ने पुलिस अफसरों से कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए बीट पुलिसिंग को भी सीपीयू की तरह एक्टिव बनाएं। उन्होंने कहा कि जिले में घटित होने वाले संगीन अपराधों को रोकने के लिए हर थाना एवं चौकी प्रभारी दफ्तरों से बाहर निकलें।

पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में डीआईजी ने बढ़ते अपराधों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर के बाद नैनीताल जिला संगीन अपराधों में सबसे आगे है। टप्पेबाजी, झपटमारी और जहर खुरानी की बढ़ती घटनाओं से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास कम हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतने के लिए हर थाना एवं चौकी क्षेत्र में बीट पुलिसिंग को एक्टिव बनाएं। बीट प्रभारियों की मुस्तैदी से ही अपराधों को रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि किरायेदारों, फेरी वालों, ठेली वालों, कबाड़ियों, भवन निर्माण में काम करने वाले मजदूरों, कूड़ा बीनने वालों का शत प्रतिशत सत्यापन कराए जाए। डीआईजी ने कहा कि इनमें अधिकतर लोग उत्तरप्रदेश के पड़ोसी जिलों के हैं। अपराध करने के बाद फरार हो जाते हैं।

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों का चालान करें। थाना एवं चौकियों के सभी पुलिस कर्मियों को सत्यापन का टारगेट निर्धारित करें।

बैंक्वट हालों की नियमित चेकिंग की जाए। फायरिंग करने वालों के असलहा लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करें एवं देर रात डीजे बजाने वालों का चालान करें।

 डीआईजी ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने एवं जमानत पर छूटे सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने और आपरेशन मुस्कान को जारी रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसपी सिटी यशवंत चौहान, सीओ आरएस हयांकी, बचन सिंह राणा, कोतवाल आरएस मेहता और थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद थे।

डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल ने कहा कि हल्द्वानी में सीपीयू अच्छा कार्य कर रही है। इसमें जनता का सबसे बड़ा सहयोग है। रुद्रपुर में सीपीयू जल्द ही सड़कों पर दिखेगी।
विज्ञापन


रुद्रपुर में बाइकों की खरीद हो चुकी है और जल्द ही देहरादून में सीपीयू के जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नैनीताल और काशीपुर में भी सीपीयू तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें