फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजियाघाट में नाले से शव बरामद

Sun, 13 Dec 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में भुजियाघाट स्थित पुलिया के नीचे गहरी खाई में शव पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल शव को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन


मृतक की जेब से ग्वालियर परिवहन विभाग की ओर से जारी अमर बहादुर (43) पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम रोंगकोंग पट्टी गुंजी धारचूला के नाम से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पुलिस मृतक की शिनाख्त कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर बताया कि भुजियाघाट स्थित पुलिया के नीचे गहरी खाई में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। कंट्रोल रूम की सूचना पर चौकी प्रभारी मनव्वर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान मृतक की जेब से अमर बहादुर पुत्र धन सिंह  निवासी ग्राम रोंककोंग पट्टी गुंजी धारचूला के नाम से ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। शव नाले से पचास-साठ फुट नीचे नाले की चट्टान में पड़ा हुआ था। पुलिस का अंदेशा है कि उक्त व्यक्ति नशे की हालत में पुलिया से नीचे गिरा होगा जिससे उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन


तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि लाइसेंस के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव एक-दो दिन पुराना माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें