फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में होने वाले पंचायती चुनाव को ले जाई जा रही शराब पकड़ी

Wed, 25 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान आठ पेटी देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शराब यूपी में होने वाले पंचायती चुनाव के लिये ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


सोमवार की रात एसआई कमलेश भट्ट, कश्मीर सिंह ने गश्त के दौरान हल्द्वानी बस अड्डे पर बोलेरो संख्या यूके 18ए 1750 को रोका। चेकिंग के दौरान गाड़ी में आठ पेटी देसी शराब बरामद हुई। जो यूपी में होने वाली पंचायती चुनाव में बाजपुर से खरीदकर ले जाई जा रही थी।

पकड़े गये युवक ने अपना नाम सोनू सिंह निवासी शुगर फैक्ट्री काशीपुर बताया। साथ ही उसने फरार युवक का नाम आशु बताया है। एसआई कमलेश भट्ट ने बताया तस्कर सोनू का आबकारी एक्ट में चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें