फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड डीएसपी पर हमले में बीडीसी सदस्य पकड़ा गया

Fri, 11 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिटायर्ड डीएसपी पर हमले के दूसरे दिन बीडीसी सदस्य ने लालकुआं स्टोन क्रशर बंद कराने के लिए हंगामा किया। सूचना मिलने पर मंडी चौकी पुुलिस ने आरोपी बीडीसी सदस्य को पकड़ लिया। बीडीसी सदस्य का आरोप है कि रिटायर्ड डीएसपी ने बातचीत के लिए बुलाकर उसे पीट दिया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लालकुआं स्टोन क्रशर के प्रशासनिक अधिकारी एवं रिटायर्ड डिप्टी एसपी हरीश चंद्र खर्कवाल ने हमले के बाबत बृहस्पतिवार को कोतवाल से आपबीती सुनाने के बाद तहरीर दी। इसी आधार पर पुलिस ने हाथीखाल निवासी ललित मिश्रा के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 352 के तहत मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

 दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फिर स्टोन क्रशर बंद कराने के लिए गोरापड़ाव में हंगामा कर रहा है। सूचना के आधार पर मंडी चौकी की पुलिस ने आरोपी बीडीसी सदस्य ललित मिश्रा को हिरासत में ले लिया। थाने में आने पर बीडीसी सदस्य का कहना था कि ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर के खिलाफ उससे शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसी कारण वह स्टोन क्रशर बंद कराने गया था। अंदर जाने पर हरीश चंद्र खर्कवाल ने उसे पीट दिया और कान पर चोट पहुंची। उसने स्टोन क्रशर के प्रशासनिक अधिकारी पर हमला नहीं किया था।

इस मामले में बीडीसी सदस्य ने भी अपनी तहरीर दी। बताया कि स्टोन क्रशर में उसका भाई भी नौकरी करता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बीडीसी सदस्य को नोटिस देकर छोड़ा जाएगा। क्योंकि उसके खिलाफ धाराएं गिरफ्तारी की नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें