फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने खाते से की 54 हजार की खरीददारी

Fri, 11 Dec 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्रिमिनल ने झांसा देकर एक कैटरर के खाते से 54 हजार रुपये साफ कर दिए। इस मामले में भुक्तभोगी ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चीनपुर कुसुमखेड़ा निवासी कैटरर नंद किशोर पुत्र मनोहर दत्त का स्टेट बैंक की कुसुमखेड़ा शाखा में बचत खाता है।
विज्ञापन


 नौ दिसंबर को कैटरर के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक हेड क्वार्टर मुंबई से बोल रहा है। बताया कि उसका एटीएम लॉक हो गया है। उसने छह डिजिट का मैसेज भेजा तो भुक्तभोगी को कोई शक नहीं हुआ। इसके बाद उसके एकाउंट से छह बार में 54 हजार रुपये निकल गए। इस मामले में भुक्तभोगी ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक से संपर्क किया।

जांच कर बैंक अधिकारियों ने बताया कि जालसाज ने फर्जी आईडी से खाता खोलकर पैसा गायब किया है। इस मामले में स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं हो सकता है। मुखानी पुलिस इस मामले में तहरीर लेकर घटना की जांच कर रही है। नैनीताल रोड स्थित एटीएम के इर्द गिर्द जालसाज घूम रहे हैं। एक जालसाज एटीएम को हैंग कर देता है।
विज्ञापन


मौका मिलने पर वह पैसा निकालकर रफूचक्कर हो जाता है। इस मामले में दो लोगों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। सीसीटीवी फुटेज में भी इस प्रकार के चेहरे दिखाई दिए हैं। हल्दूचौड़ निवासी हेमचंद बहुगुणा की पत्नी ने कोतवाली पुलिस से बृहस्पतिवार को जालसाजों के बारे में शिकायत की।

 बताया कि उसके पति 21 नवंबर को पीएनबी के एटीएम से पैसा निकालने आए थे। एटीएम हैंग होने पर वह दूसरे स्थान पर गए। इस बीच पीछे खड़े व्यक्ति ने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में बैंक प्रबंधक से शिकायत करने पर सीसीटीवी फुटेज देखी तो जालसाज का चेहरा सामने आया।

इस मामले में भोटिया पड़ाव चौकी की पुलिस फुटेज के आधार पर जालसाज की तलाश कर रही है। इसी प्रकार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत, पिलकुली निवासी रिटायर्ड फौजी डीएस बिष्ट चार दिसंबर को हल्द्वानी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समीप एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल रहे थे।

पासवर्ड डालने के बाद एटीएम की स्क्रीन बंद हो गयी। वह दूसरे एटीएम से पैसे निकालने लगे तो इसी बीच उनके खाते से 20 हजार रुपये निकालने का मैसेज आ गया। रिटायर्ड फौजी तत्काल पहले एटीएम पर गये तो उनके पीछे खड़ा व्यक्ति गायब था। इस मामले में रिटायर्ड फौजी ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें