फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर बाघ ने किया हमला

Wed, 25 Feb 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क की सीमा से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रेंज हाथीडगर के पास साइकिल से घर जा रहे ग्राम मालधनचौड़ नंबर-8 निवासी अतुल कुमार और विनोद कुमार पर बाघ ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम यह दोनों से पीरूमदारा से साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच हाथीडगर के पास ठंडे नाले में झाड़ियों में छुपे बाघ ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे अतुल के गले, हाथ एवं विनोद के पैर में नाखूनों के निशान लगे है। आसपास मौजूूद लोगों के हल्ला करने पर बाघ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


आमपोखरा रेंजर जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल वहां गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें