फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लाक के एक गांव में नाबालिग के साथ अनैतिक कृत्य के आरोपी को रविवार को राजस्व पुलिस ने उसके घर के समीप स्थित जंगल से धर दबोचा। नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि शनिवार की शाम पांच बजे के करीब ओखलकांडा के एक गांव में अपने माता पिता के साथ विवाह समारोह में गई नाबालिग को उसी के गांव का युवक बहला फुसला कर सड़क किनारे स्थित अपनी चक्की में ले गया।

जहां युवक ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जानकारी होने पर नाबालिग के पिता ने देर रात पट्टी पटवारी के यहां आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह पटवारी नईम अहमद, प्रेम प्रकाश गोस्वामी और कानूनगो रमेश चंद्र बुधानी ने आरोपी के घर समेत आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी, लेकिन आरोपी कहीं नहीं मिला। बाद में राजस्व पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर से कुछ दूरी पर जंगल में छुपा हुआ है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने आरोपी को जंगल से धर दबोचा। पटवारी के मुताबिक आरोपी इंदर सिंह (23) पुत्र हयात सिंह निवासी तल्ला झड़गांव के खिलाफ पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें