मोटाहल्दू के पास कार और पिकप की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में कार में सवार दो साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पिकप चालक भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
शाम करीब छह बजे रवि सिंह अपनी पत्नी अंजलिका और दो बच्चों (एक लड़का, एक लड़की) के साथ स्पार्क कार यूके-08-वाई-0906 से बरेली स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। मोटाहल्दू के पास पिकप यूके-06-सीए-6961 कार टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में रवि और अंजलिका का दो साल का बच्चा छिटक गया। जबकि तीनों घायल हो गए। अंजलिका बेस अस्पताल में स्टाफ नर्स है। घटना में कार बुरी तरह पिचक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर पिकप चालक की तलाश शुरू कर दी है।