फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मांगा इंसाफ, तो सिपाही ने बाइक से बांधकर घसीटा

Sat, 21 May 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
घटनास्‍थल पर पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में खाकी की गुंडई शुक्रवार को दिनदहाड़े रोड पर दिखी। एक किशोरी को सिपाही ने पहले कचहरी में मारने का प्रयास किया, तो वकीलों ने किसी तरह उसे बचाकर कचहरी से बाहर निकाला। मगर सिपाही ने बाहर आते ही कमिश्नर आवास के सामने उसे पकड़कर बाइक में बांधकर घसीटना शुरू कर दिया। शोर पर वकीलों ने दौड़कर किशोरी को छुड़ाया तो सिपाही भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी समेत फोर्स पहुंची और बाइक को कब्जे में लिया। किशोरी का आरोप है कि सिपाही ने उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप किया।

गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवा दिया। आठ महीने से किशोरी अधिकारियों से लेकर सीएम तक अपनी व्यथा बता रही है, लेकिन कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

दर्द दूर होने की बात कहकर दी गर्भपात की दवा

- फोटो : amar ujala
इनायतनगर के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर उस समय शाहगंज चौकी में तैनात सिपाही नीतेश कुमार ने कई माह तक रेप किया। किशोरी का आरोप है कि वह गर्भवती हो गई तो सिपाही ने अपना स्थानांतरण इनायतनगर थाने में करवा लिया।

कुछ महीने बाद फिर मिला और एक दवा दी कहा कि इससे तुरंत दर्द दूर हो जाएगा। दवा खाने से उसका गर्भपात हो गया। उसके बाद से उसे रक्तस्राव हो रहा है।

पीड़िता ने आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की है। मगर कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सीएम के शिकायती पत्र पर मामले की जांच सीओ मिल्कीपुर को सौंपी गई, जिसमें पीड़िता का बयान हुआ, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सिपाही ने कचहरी में किया दौड़ाकर मारने का प्रयास

कब्जे में ली गई सिपाही की बाइक - फोटो : amar ujala
पुलिस व प्रशासन से न्याय न मिलने पर किशोरी ने दरखास्त कोर्ट में दी। इसी सिलसिले में तारीख पर शुक्रवार को किशोरी कचहरी आई थी। वहां पर सिपाही नीतेश ने उसे दौड़ाकर मारने का प्रयास किया।

हो हल्ला होने पर काफी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए। सिविल कोर्ट चौकी प्रभारी किसी तरह मामले को रफादफा करके किशोरी को कचहरी के बाहर कर दिया। लेकिन कमिश्नर आवास के सामने पहुंचते ही सिपाही ने दोबारा हमला कर दिया।

उसे उसी के दुपट्टे से अपनी बाइक में बांध लिया और रोड पर घसीटना शुरू कर दिया। वकीलों ने दौड़ाकर उस छुड़ाया। इस बीच मौका पाकर सिपाही भाग गया।
विज्ञापन

सरेआम गुंडई पर सख्त कार्रवाई

- फोटो : amar ujala
सूचना पुलिस कंट्रोल, एसएसपी और महिला हेल्प लाइन को दी गई। मौके पर एसपी सिटी संकल्प शर्मा, शहर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने पहुंचकर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पीड़ित किशोरी को अपने साथ लेकर गए।

एसपी सिटी का कहना है कि किशोरी की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सिपाही की सरेआम गुंडई पर सख्त कार्रवाई होगी। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई जा रही है।

सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है, वह बिना बताए इनायतनगर थाने से लापता था, जिसमें लाइन हाजिर कर दिया था। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें