फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटी जांच के बाद डाक्टरों पर कसेगी नकेल

Sun, 19 Apr 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार की पत्नी किरण जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन डाक्टरों पर मुकदमा मजिस्ट्रेटी जांच के बाद होगा। हालांकि इस मामले में कोतवाल ने आरोप की प्रति डीएम, सीएमओ और डीआईजी को भेज दी है।
विज्ञापन


अशोक बिहार खटिक फार्म तीनपानी निवासी पत्रकार ताराचंद्र जोशी ने अपनी पत्नी किरन जोशी की मौत के मामले में एसएसपी से मुलाकात कर डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुुरोध किया। एसएसपी के कहने पर पत्रकार ने एक तहरीर कोतवाली में दी।

 तहरीर का अवलोकन करने के बाद कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि 14 अप्रैल को घटना के बाद जो तहरीर दी गई थी, उसमें ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में साक्ष्य मिलने पर डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा होगा। उसके लिए अलग से तहरीर देना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


तहरीर में कोई नया तथ्य नहीं दिया गया है। कोतवाल का कहना है कि इस मुकदमे में जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उन्हीं लोगों के खिलाफ  विवेचक चार्जशीट लगाएगा। इधर, अन्य सूत्रों का मानना है कि पुलिस मजिस्ट्रेटी जांच का इंतजार कर रही है। जांच के बाद ही डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी कारण पुलिस पहले ट्रक चालक  की लापरवाही की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें