फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगमकर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी/चोरगलिया। गौलापार में प्रतापपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार वन निगमकर्मी को रौंद दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच से पता चला है कि कार ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा था।
विज्ञापन

मूल रूप से चंपावत जिले के चलबिया भिंगराड़ा निवासी रहीस सिंह बिष्ट (49) चोरगलिया वन निगम के एमबीआर प्रथम गेट पर तैनात थे। वह जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की शाम वह ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। प्रतापपुर के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार बाइक को घसीटते हुए 50 मीटर तक ले गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से वन निगमकर्मी को एसटीएच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव चंपावत भेजा गया है। उनका अंतिम संस्कार वहीं होगा। रहीस सिंह बिष्ट की 12 साल की बेटी अंजलि और पत्नी उमा का रो-रोकर बुरा हाल है। चोरगलिया थानाध्यक्ष संजय जोशी का कहना कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाला वाहन अभी चिन्हित नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बाइक सवार वन निगम कर्मी को रौंद गई कार
ड्यूटी से लौट रहा था, गौलापार में प्रतापपुर के पास हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें