फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग किसी और ने की बिल टेंपो चालक के पास आया

विज्ञापन
credit card - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के टेंपो चालक के नाम का फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर किसी ने बंगलूरू एवं गुरुग्राम में लाखों की शॉपिंग कर डाली और बिल टेंपो चालक के पास आया। बिल देखकर टेंपो चालक सकते में आया। उसने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो उसे बैंक की शाखा से संपर्क करने को कह दिया गया।
विज्ञापन

रामनगर के भगतपुर तड़ियाल निवासी टेंपो चालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका पीरूमदारा स्टेट बैंक में बचत खाता है और खाता में तीन से चार हजार रुपये ही हैं। ऐसे में शुक्रवार शाम उसके घर पर स्टेट बैंक की ओर से पौने चार लाख रुपये का बिल पहुंचा। बिल देखकर वह सकते में आ गया। हालांकि वह ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं और न उसने कभी क्रेडिट कार्ड बनवाया। ऐसे में किसी ने उसके अकाउंट नंबर का क्रेडिट कार्ड बनाकर बंगलूरू और गुरुग्राम में शॉपिंग की है। टेपो चालक ने बताया कि शनिवार को बैंक में जाकर शिकायत दर्ज कराएगा।
विज्ञापन


शॉपिंग किसी और ने की बिल टेंपो चालक के पास आया
टेंपो चालक के नाम पर बनाया फर्जी क्रेडिट कार्ड, पौने चार लाख का बिल आया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें