फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में हुई उचक्कागिरी मामले में चार से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भवाली डिपो की बस में महिलाओं के पर्स चुराने और मंगलसूत्र उड़ाने की घटना के बाद एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में पूछताछ के आधार पर उचक्कों के गिरोह की तलाश में जुट गई है। घटना के पीछे अहम कारण अनुभवी सिपाहियों का रोडवेज से हटना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज परिसर में भवाली डिपो की बस (यूके 07पीए 3165) में सवार सात महिलाओं का उचक्कों ने पर्स और मंगलसूत्र पार कर दिया। महिलाओं के नगदी और एटीएम कार्ड सहित महत्वपूर्ण कागजात भी उचक्कों ने चुरा लिया था। पता चला है कि घटना के समय रोडवेज में पुराने अनुभवी सिपाहियों की जगह नए सिपाहियों को लगाया गया था।

शायद इसी कारण उचक्कों को भागने का मौका मिल गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल बस को कोतवाली में खड़ी कर एक-एक यात्री की तलाश ली लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर उचक्कों के गिरोह को पकड़ने के लिए चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक पूछताछ के आधार पर पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि उचक्कों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस की एक अन्य टीम बेसिक पुलिसिंग के आधार पर उचक्कों को पकड़ने के लिए हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें