फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के नए पैतरें, लिफ्ट देने से पहले सोच लें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में नकाबपोश महिला ठगों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। किसी अनजान महिला को बाइक में लिफ्ट दे रहे हैं तो सावधान हो जाइए। न जाने कब वह आपको ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ लें। बृहस्पतिवार को दो लोग इन ठगों के शिकार बन गए।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे शिक्षक अशोक (बदला हुआ नाम) सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अपने मित्र को देखकर लौट रहे थे। उन्होंने जैसे ही बाइक पार्किंग से बाहर निकाली मेडिकल स्टोर के बाहर बुरके में एक महिला ने बाइक रुकवा दी। उसने बताया कि उसे बाजार जाना है। आप जा रहे हैं तो छोड़ दें। अशोक ने उसे लिफ्ट दे दी।
सिंधी चौराहे पर महिला ने बाइक रुकवाई और धमकी देकर कहा कि पांच सौ रुपये दो वर्ना शोर मचाकर पुलिस को बुला लूंगी। यह सुनकर शिक्षक के होश उड़ गए। उन्होंने पहले तो समझाने का प्रयास किया मगर उसकी जिद के आगे उनकी नहीं चली। अचानक उन्हें सामने से गुजरता एक परिचित मिल गया। उन्होंने आवाज देकर बुलाया।
विज्ञापन

फिर महिला की ओर मुखातिब होकर बोले कि वह पुलिस में है अब देखते हैं अंदर कौन जाता है। शिक्षक की बात सुनकर महिला चलती बनीं। उधर, रोडवेज परिसर में भी एक नकाबपोश महिला बुजुर्ग से सौ रुपये ऐंठकर चलती बनी। दोनों मामले शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें