हल्द्वानी। लाइन नंबर 17 स्थित घर में बुधवार शाम महिला ने जहर खा लिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का कारण पति के साथ झगड़ा होना बताया गया।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाइन नंबर 17 निवासी चाय विक्रेता इकलास खान की पत्नी सुहाना (30) ने बुधवार शाम घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात सुहाना की मौत हो गई। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसआई अमर सिंह अधिकारी ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर कहासुनी हुई थी। जिला रामपुर यूपी निवासी उसके भाई मोर्चरी आए थे। भाई अपनी बहन का शव लेना चाहते थे। इसलिए उनकी पुलिस से बहस भी हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पति को सौंप दिया।
पति से झगड़ा हुआ तो महिला ने जहर खाकर जान दे दी
विवाद के बाद पति को सुपुर्द की गई लाश