नौगढ़। नक्सलियों की आहट के बाद सतर्क सीआरपीएफ 148 बटालियन के जवानों ने गुरुवार को क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की। जवानों का नेतृत्व सीआरपीएफ कमांडेंट राजीव कुमार चौधरी व एडिशनल एसपी नक्सल वीरेंद्र कुमार यादव कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों के छिपने, रहने व जलस्रोतों पर छापेमारी की।
सीआरपीएफ का सर्च आपरेशन सुखदेवपुर, गहिया, उसोरवाघाट, बतासपुर प्लाट, चुअड़वा नाला की पहाड़ियों पर सूरज ढलने तक जारी रहा। कांबिंग अभियान में सोनभद्र के माचीसी कंपनी और नौगढ़ की बी कंपनी, चकचईया की सी कंपनी के अलावा पीएसी बल चकरघट्टा, सोनभद्र जिले की माची की पीएसी, सहायक कमांडेंट माची, अभिषेक चौधरी, सहायक कमांडेंट चकचोईया इंद्रजीत राणा, नौगढ़ पोस्ट के इंस्पेक्टर हीरालाल चौरसिया, सोनभद्र के सीओ अतुल मिश्रा, रायपुर थाने के प्रभारी कमलेश पाल, सीओ नक्सल नौगढ़ अतुल मिश्रा, इंस्पेक्टर नौगढ़ स्वामीनाथ, थानाप्रभारी चकरघट्टा रमेश प्रसाद शामिल रहे।