फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री

विज्ञापन
red wine
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी के चकलुवा स्थित गुलजारपुर बंकी गांव में आबकारी विभाग ने एक घर में छापामार कर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से 52 पेटी शराब बरामद हुई है। मौके से ब्रांडेड शराब की बोतलों के ढक्कन भी बरामद हुए हैं। हालांकि मकान स्वामी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने अज्ञात के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार की रात आबकारी विभाग और प्रवर्तन टीम ने बंद मकान में छापा मारा। मकान गांव से दूर खेतों में था। कमरे में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री लगी हुई थी। टीम ने यहां से 47 पेटी देसी शराब पिकनिक ब्रांड, गुलाब ब्रांड की दो पेटी और विदेशी शराब रॉयल स्टेग ब्रांड की दो पेटियां बरामद की।

ये हुआ बरामद
दो आरओ सिस्टम, एक अल्कोहलिक मीटर, सीलिंग मशीन एक, डाई छह, देसी मदिरा के नौ होलोग्राम, एक बोतल कलर, एक बोतल गोंद, पिकनिक ब्रांड शराब की बोतल के 352 ढक्कन, गुलाब ब्रांड के 226 ढक्कन, रायल स्टेग ब्रंाड के 290 ढक्कन, मैकडावेल ब्रांड के 766 ढक्कन, 500 लीटर का सिनटैक्स टैंक, 40 लीटर के छह गैलन, एक प्लास्टिक ड्रम, 27 कट्टे गुलाब ब्रांड के खाली पौवे, चार कट्टे गुलाब ब्रांड के खाली पौवे, एक कट्टा मैकडावेल ब्रांड के खाली पौवे, चार कट्टे रायल स्टैग ब्रांड के खाली पौवे, 369 खाली गत्ते, बोतलों के बीच रखने के लिए 22 बंडल सेपरेटर, 200 कार्क की ढक्कन, 100 लीटर के चार प्लास्टिक ड्रम, एक बाल्ट, दो जग, एक टेप
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर तक होती थी सप्लाई
नकली शराब की सप्लाई नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में होती थी। बताया जा रहा है कि रामनगर, हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर में यहां से अधिकतर माल भेजा जा रहा था। पिकनिक ब्रांड शराब ऊधमसिंह नगर में अधिक बिकती है, इस कारण माना जा रहा है कि वहां ज्यादा शराब भेजी जाती थी।

टीम में ये रहे शामिल
इंस्पेक्टर पूरन जोशी, महेंद्र बिष्ट, सोनू सिंह, मोहन कोरंगा,पान सिंह तड़ागी, इंद्रजीत राणा, हीरा बल्लभ, विजेंद्र जीना, आंनद, अशीस सिद्दीकी, गोविंद, संतोष, कैलाश, महेश लोहनी, जगत सिंह।

बड़े मामलों में पकड़ में नहीं आते आरोपी
यह पहला मामला नहीं है जब शराब तस्कर आबकारी विभाग को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। अगस्त में भी ढाई करोड़ की शराब तस्करी का आरोपी तत्काल नहीं पकड़ा गया था। आबकारी विभाग ने तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के बाद गोदाम स्वामी मंजीत सिंह को नोटिस जारी किया। जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि कालाढूंगी में जिस मकान में नकली शराब की फैक्ट्री थी वह मुख्य सड़क से पांच किमी और गांव के किनारे खेतों में बना है। इस कारण आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें