फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के नाम पर अफवाह फैलाई होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शरारती तत्वों ने जिलाधिकारी के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैला दी कि 14 अगस्त को इंटर तक के सारे सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस सूचना मिलने के बाद काफी लोगों ने समाचार पत्रों के कार्यालयों में फोन कर पुष्टि करने की कोशिश की। कुछ देर बाद जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शरारती तत्वों ने अफवाह फैलाई है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अफवाह को सबसे पहले अपर जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम ने पकड़ लिया। स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन द्वारा 14 अगस्त को सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, आगनबाड़ी केंद्रों के लिए किसी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है। सूचना विभाग से कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। इस सूचना को प्रसारित करने के पीछे शरारती तत्वों का हाथ है। अफवाह फैलाने में पदनाम का दुरुपयोग किया गया है। देर तक सूचना प्रसारित होने के बाद अभिभावकों ने कॉल कर पुष्टि करने की कोशिश की। इस मामले की जानकारी जिले के अधिकारियों तक पहुंच गई। इस बारे में पूछने पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस सूचना को शरारती तत्वों ने फैलाया है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें