Son Vijay accused of killing father in police custody.
- फोटो : Amar Ujala
थाना गंगीरी के गांव नगला सुम्मेर निवासी मोहनलाल की हत्या उसके ही बेटे ने की थी। उनकी हत्या में पत्नी, बेटी और बेटों की पूरी तरह सहमति थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को दबोचने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।\
इंसपेक्टर मुनेश सिंह कठेरिया ने बताया कि सोमवार को तड़के पहर मलसई चौराहे से आरोपी विजय उर्फ विनोद को दबोचा गया। पूछताछ में विजय ने बताया कि उनके पिता पैत्रक भूमि को धीरे-धीरे कर बेच रहे थे। मना करने पर नहीं मान रहे थे। मां और बहन को गंदी-गंदी गालियां देते थे। इस पर उसने मां, बहन और भाइयों से मशविरा करने के बाद 17 जून की रात नलकूप पर सो रहे अपने पिता की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने विनोद की निशानदेही पर फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
इंस्पेक्टर मुनेश कठेरिया ने बताया कि फरार चल रहे मृतक के अन्य दो बेटे महाराज सिंह, दीपक, पत्नी मोहन देवी व बेटी को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। मोहनलाल की हत्या में उनके भतीजे नरेंद्र उर्फ भोला ने मृतक की पत्नी, बेटों एवं बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के बाद ही पूरा पिरवार तालाबंद कर फरार हो गया था।