फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल पुल पर लगेगी काठगोदाम पुलिस पर भी बिफरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा पनचक्की चौराहे पर सोमवार को संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीणों ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के समक्ष स्थानीय पुलिस द्वारा गश्त न करने पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि क्षेत्र में नशीली वस्तुएं खुलेआम बिक रही हैं। बाहरी व्यक्ति बगैर सत्यापन के रह रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण चंबल पुल अवांछनीय तत्वों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम के दौरान एसएसपी खंडूरी ने काठगोदाम के थानाध्यक्ष कमाल हसन को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि क्षेत्र में रात के समय कोई सूचना देता है तो पुलिस को तत्काल पहुंचकर सूचना की तस्दीक करनी चाहिए। इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। चंबल पुल पर रात के समय अब पिकेट लगेगी ताकि अवांछनीय तत्वों का आवागमन रोका जा सके। क्षेत्र के लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य होगा। कुछ लोगों ने कहा कि यहां पूर्व थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कार्य ठीक रहा है। नीरज के तबादले के बाद पुलिस की सक्रियता कम हो गई है। दमुवाढूंगा में अवांछनीय तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस चौकी खुलनी चाहिए। एसएसपी ने कहा कि हर आरोप की जांच होगी। सबूत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट की अध्यक्षता में दमुवाढूंगा व्यापार मंडल के पदाधिकारी चंदन भाकुनी ने संचालन किया। इस मौके पर सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल, कोतवाल केआर पांडे, पप्पू प्रधान, महेश जोशी, जीवन सिंह, शैलू आर्या, अलका आर्या, विमला देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें