फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी क्षेत्र में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

विज्ञापन
देह व्यापार की आरोपी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी क्षेत्र के मोरारजीनगर में बुधवार को सेक्स रैकेट पकड़ा गया। एसएसपी के पीआरओ आरती पोखरियाल ने छापा मारा तो एक आढ़ती और तीन महिलाओं को पकड़ गया। दो पुरुष मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से शराब, बीयर की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन


पीआरओ आरती पोखरियाल को सूचना मिली थी कि मोरारजीनगर तल्ली हल्द्वानी स्थित मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। उपनिरीक्षक ने उपनिरीक्षक भगवती भंडारी, मीना शर्मा, अनिता फुलरिया, तनूजा जोशी के साथ बुधवार की शाम वहां छापा मारा। पुलिस को देखते ही दो लोग मकान के दूसरे रास्ते से कूदकर भाग निकले। महिला टीम ने एक कमरे से मंडी के आढ़ती कमलेश मेलकानी के साथ तीन महिलाओं को पकड़ लिया। धौलाखेड़ा निवासी आढ़ती कमलेश का मंडी में फल का कारोबार है।

रैकेट की संचालिका मूलरूप से दिनेशपुर की रहने वाली है लेकिन मुरारीनगर धान मील के पास किराए कमरा लेकर रहती है। उसने देह व्यापार के लिए अर्जुनपुर चोरगलिया और दिनेशपुर की दो महिलाओं को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आढ़ती के साथ तीन महिलाएं पकड़ी गई, दो फरार, मौके से मिलीं शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें