फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक पूरे करने को छात्रों ने बना लिया वाहन चोर गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डिलारी पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की चौदह बाइक बरामद की हैं। उन्होंने ये बाइक नोएडा, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद से चोरी की थी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में आटो लिफ्टर गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डिलारी क्षेत्र में वाहन चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। पुलिस टीम वाहन चोरों की तलाश में जुटी थी कि मंगलवार रात पुलिस को सटीक सूचना मिली कि वाहन चोर बाइक बेचने जा रहे थे। डिलारी पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। जिसमें एक नाबालिग है। पकड़े गए आरोपियों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। जहां उन्होंने अपने नाम संदीप निवासी सुल्तानपुर दोस्त थाना ठाकुरद्वारा, नरेंद्र निवासी जोगिया सिहाली थाना छजलैट और महेश निवासी सुल्तानपुर बताया। जबकि चौथा आरोपी पंद्रह वर्षीय है। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने कबूला कि वह बाइक चोरी कर नारायणपुर तेजू के पास एक खंडहर में छिपा देते हैं। ग्राहक मिलने पर बाइक बेचकर रुपयों को बांट लेते थे। संदीप ने आईटीआई करने के बाद नोएडा में नौकरी की। वहां से ही उसने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदार नरेंद्र और महेश को शामिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने कई घटनाएं की। नोएडा, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद के विभिन्न थानाक्षेत्र में बाइक चोरी की थीं। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन




महंगे शौक पूरे करने को बना लिया वाहन चोर गिरोह
मुरादाबाद।
महंगे मोबाइल, ब्रांडेड जूते और कपड़े पहनने के शौक को पूरा करने के लिए छात्रों ने वाहन चोर गिरोह बना लिया। नोएडा से लेकर मुरादाबाद तक इस गिरोह ने कई बाइक चोरी की। जिन्हें बेचकर अपने शौक पूरे किए। डिलारी पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार छात्रों को गिरफ्तार कर चोरी की चौदह बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए गिरोह का सरगना संदीप आईटीआई पास और दो सदस्य महेश और नरेंद्र इंटरमीडिएट हैं। जबकि नाबालिग आरोपी नवीं का छात्र है। पुलिस को पूछताछ में संदीप ने बताया कि उसने आईटीआई करने के बाद नोएडा में नौकरी की, लेकिन नौकरी करनी उसे अच्छी नहीं लगी। इसके बाद उसने नोएडा में पहली बार बाइक चोरी की। जिसे उसने मुरादाबाद में लाकर बेच दिया। इसके बाद वह दोबारा नोएडा गया और फिर से बाइक चोरी की। जब वह कहीं नहीं पकड़ा गया तो उसने अपना गिरोह बना लिया। जिसमें उसने नरेंद्र और महेश को भी शामिल कर लिया। जबकि नाबालिग को भी अपने साथ जोड़ लिया।


पांच सौ रुपये के लालच में अपराध की दुनिया में उतरा नाबालिग छात्र
मुरादाबाद। डिलारी पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह में एक नाबालिग छात्र भी शामिल था। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे बाइक को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए पांच सौ रुपये मिलते थे। पुलिस वाले भी नाबालिग समझकर उसे नहीं पकड़ते थे।
विज्ञापन


नेपाल तक जुडे़ हैं गिरोह के तार
मुरादाबाद। पकड़े गए गिरोह के तार नेपाल तक जुड़े हैं। नोएडा, मुरादाबाद, बिजनौर अमरोहा से चोरी की गई बाइकों को इस गिरोह ने एक शातिर वाहन चोर गिरोह की मदद से नेपाल तक भिजवाया है। ज्यादा सख्ती होने पर गिरोह ने नंबर प्लेट बदलकर यहां ही बेचनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें