फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे का शिकार युवक एमआर था

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड पर सोमवार की रात 11 बजे सड़क हादसे का शिकार युवक भगवान सिंह मेहरा उर्फ लकी एक दवा कंपनी का प्रतिनिधि था। मंगलवार को उसके शव की शिनाख्त घर वालों ने की। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह सद्भावना कालोनी बड़ी मुखानी निवासी लाल सिंह मेहरा के परिजन मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त भगवान सिंह मेहरा (29) पुत्र लाल सिंह मेहरा के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भगवान सिंह उर्फ लकी मेहरा रात में वह कहां से आ रहा था, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। पुलिस ने लकी के जीजा रमेश चंद बोरा की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक हल्द्वानी के श्याम सुंदर सिंह के नाम पर है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।

हादसे में दूसरा बेटा भी खो दिया
हल्द्वानी। हादसे में जवान बेटे मौत की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग माता-पिता की हालत खराब हो गई। भगवान के बड़े भाई देवेंद्र सिंह की मौत भी 13 अप्रैल 2006 कालाढूंगी नया गांव के रास्ते पर बाइक खाई में गिरने से हो गई थी। भगवान सिंह उर्फ लकी मां रेवती और पिता लाल सिंह मेहरा की देखभाल का करता था। दूसरे बेटे के मौत की खबर सुनकर मां रेवती की हालत खराब हो गई। पिता लाल सिंह भी बदहवास हो गए। बहनें माता-पिता को संभालने में लगी थीं। छोटा भाई गोविंद सिंह मेहरा दिल्ली में नौकरी करता है। वह शाम छह बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पहुंचा और मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें