हल्द्वानी। गौलापार लछमपुर में सोमवार की सुबह दुकानदार सुरेंद्र सिंह ने जहर खाकर जान दे दी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग भी स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं।
सुरेंद्र सिंह (58) गांव में ही किराना की दुकान चलाते थे। सोमवार की सुबह उन्होंने जहर खा लिया। बेहोश होने पर परिजन उन्हें एसटीएच ले आए। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस की पूछताछ में बड़े भाई बालम सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। उन्होंने किराना की दुकान के अलावा टेंट हाउस भी खोला था। आर्थिक तौर पर कोई कमी नहीं थी। हालांकि दस दिन से वह परेशान दिख रहे थे लेकिन इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।
दुकानदार ने जहर खाकर जान दी
मौत के कारणों का नहीं चल सका पता
पत्नी मायके गई, ऑटो चालक ने जान दे दी
हल्द्वानी। पत्नी के मायके जाने का ऐसा गम हुआ कि ऑटो चालक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काफी तनाव में था। भगवानपुर जय सिंह लोहरिया साल तल्ला निवासी ऑटो चालक अंबा दत्त चंदोला (45) ने अपने घर में रविवार की शाम जहर खा लिया। बेहोश होने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ऑटो चालक की एक बेटी है। चार महीने पहले उसकी पत्नी हेमा अपने मायके हल्दूचौड़ चली गई। तभी से वह काफी तनाव में रहता था। पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। ऑटो चालक दो भाइयों में छोटा था।