फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज चौकी पर पर्यटकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज में जाम लगने पर पुलिस ने वाहन पीछे करने को कहा तो कार में सवार पर्यटकों की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से नोकझोंक हो गई। पुलिस कर्मी और पर्यटक एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगा रहे थे। घंटेघर की जद्दोजहद के बीच क्षमायाचना और नकद चालान के बाद विवाद का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

बरेली यूपी निवासी विवेक शर्मा शुक्रवार सुबह एक महिला सहित पांच लोगों के साथ यहां कॉर्बेट लैंडस्केप में घूमने कार से आ रहे थे। हल्द्वानी से आते समय यहां कोसी बैराज के पुल पर जाम लग गया। इसी दौरान विवेक ने आगे खड़े वाहन को ओवरटेक कर अपनी कार को आगे लाने का प्रयास किया, तो बैराज चौकी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी अमित आर्या ने सिंगल लेन यातायात की बहाली के लिए विवेक से वाहन पीछे करने को कहा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई और हंगामा हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाने लगे। हंगामा, जाम बढ़ने की सूचना पर कोतवाली से एसआई प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे, जहां उनके सामने भी दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। बाद में माफी मांगने और कार चालक का नकद चालान होने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


कोसी बैराज पर जाम लगने से हंगामा
पुलिस कर्मियों से उलझे पर्यटक, माफी, चालान के बाद सुलझा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें