फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को कमेंट करने पर बस कंडक्टर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर स्थित एक स्कूल के पास मंगलवार को एक स्कूली बस कंडक्टर ने छात्रा को कमेंट कर दिया, जिस पर छात्रा का भाई कंडक्टर से भिड़ गया और हाथापाई हो गई। छात्रा की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने परिचालक को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

काठगोदाम क्षेत्र निवासी भाई-बहन स्कूटी से मंगलवार सुबह भीमताल स्थित स्कूल जा रहे थे। छात्रा के भाई का आरोप है कि एक स्कूल के पास बस परिचालक ने उसकी बहन को कमेंट किया। इसी बात को लेकर वह बस परिचालक से भिड़ गया। घटना की जानकारी पर स्कूल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी बस परिचालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों की भीड़ भी हट गई। बाद में छात्रा भी स्कूल के लिए चली गई।
काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि छात्रा या उसके भाई की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई। पुलिस ने मल्ला ब्यूरा निवासी परिचालक आशु बिष्ट को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। कहा कि आरोपी परिचालक ने बताया कि उसने गलत स्कूटी चलाने पर सिर्फ हाथ दिखाया था, जबकि छात्रा के भाई ने कमेंट करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को कमेंट करने पर बस कंडक्टर गिरफ्तार
पीड़ित के भाई ने आरोप लगाते हुए किया हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें