फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में उचक्कों ने उड़ाए पर्स और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बहुउद्देश्यीय भवन में एसएसपी की ओर से पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश के दो घंटे नहीं बीते होंगे कि दो वारदातें हो गईं। खरीदारी के लिए पहुंची छात्रा और महिला का उचक्कों ने पर्स और मोबाइल उड़ा दिया।
विज्ञापन

भीमताल की छात्रा चेतना जंतवाल रविवार को बाजार आई थी। फूल विक्रेताओं की गली में उचक्कों ने बैग में ब्लेड मार कर मोबाइल चुरा लिया। लालकुआं की महिला के बैग से भी पर्स निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि पर्स में 2500 रुपये, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड था। इनके अलावा कई अन्य लोगों के मोबाइल, पर्स भी उचक्कों ने उड़ाए हैं।
कोतवाल ने उचक्कों की धरपकड़ के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया था लेकिन उचक्कों ने वारदात कर पुलिस को चुनौती दे डाली। शाम को एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बाजार में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन उचक्कों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर का भी पर्स साफ
हल्द्वानी। बिठौरिया नंबर एक में रहने वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर शुक्रवार दोपहर बच्चों के साथ बाजार गई थीं। पटेल चौक पर भीड़ के बीच उचक्कों ने महिला डॉक्टर का पर्स पार कर दिया। पर्स में 15 हजार रुपये थे। इस मामले में डॉक्टर ने कहा कि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से कोई फायदा नहीं होगा। वह बिना रिपोर्ट दर्ज कराए घर चली गई। हालांकि परिजनों ने डॉक्टर से रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें