फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता प्रेमी युवक 15 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने फतेहपुर चौराहे से हाइस्कूल की छात्रा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घर से भागने के बाद पंजाब घूमने के लिए गए थे। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लामाचौड़ की रहने वाली छात्रा 15 दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच से पता चला कि युवती एक युवक के साथ घर से भाग गई है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि युवक कमल चन्याल अल्मोड़ा जिले के दन्या का रहने वाला है और लामाचौड़ में एक होटल में काम करता है। छात्रा नाबालिग है, इस कारण युवक के खिलाफ अपहरण और दुराचार के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ से पता चला युवक छात्रा को अल्मोड़ा स्थित अपने घर ले जा रहा था। पुलिस छात्रा मेडिकल परीक्षण कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें