फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटने पर गर्भवती की हालत बिगड़ी कांग्रेस नेत्री पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बहुद्देश्यीय भवन के सामने शनिवार की दोपहर एक गर्भवती रोते-रोते बेहोश होने लगी। महिला की हालत देखते ही कार्यालयों में तैनात महिला पुलिसकर्मी उसके मुंह पर पानी के छींटे मारकर होश में लाईं। महिला अपने बेटे को मांग रही थी। पति ने उसके बेटे को छीनकर मायके भेज दिया था।
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा निवासी किशन की पत्नी दीपा ने होश आने पर अपने परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। आरोप लगाया कि पति ने दहेज के चलते उसके बेटे को छीनकर मायके भेज दिया। इस विवाद का निराकरण महिला हेल्प लाइन कर रही है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने दीपा को पीट दिया था। इसी कारण उसकी हालत बिगड़ी है। एसएसआई एम एस दसौनी ने गर्भवती महिला का मेडिकल कराने के लिए सिपाही के साथ उसे बेस अस्पताल भेज दिया। इसके पहले महिला के बेहोश होने पर महिला पुलिसकर्मियों ने उसके पति को डांटकर बेटे को लाने के लिए कहा था। इस बीच कांग्रेस नेत्री के दबाव डालने पर मामला सुलझने की जगह उलझाए जा रही थी। महिला पुलिस ने उसे कोतवाली में शिकायत करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें