हल्द्वानी। नंधौर वैली थाने से तीन किलोमीटर पहले पेड़ से टकराकर घायल ट्रक घायल ने सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीलीभीत जिले के नवगवां पक ड़िया निवासी 28 वर्षीय चांद बाबू पुत्र शौकत बख्श शुक्रवार की रात हल्द्वानी से रेत लादकर जा रहा था। थाने से करीब तीन किलोमीटर पहले ट्रक का टायर फटने पर ट्रक पेड़ से टकरा गया। वह तीन घंटे तक स्टीयरिंग मेंफंसा रहा। पुलिस ने ट्रक की बाड़ी काटकर उसे निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया था।