फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का शोर मचने पर हंगामा युवक बाइक छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लालकुआं की रहने वाली महिला ने बृहस्पतिवार को छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रामलीला मैदान से पुलिस चौकी तक हंगामा कर दिया। डर के मारे दो युवक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक जब्त की तो महिला ने कार्रवाई न करने की बात कह दी। पता चला कि उसने खुद ही दोनों युवकों को बुलाया था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बृहस्पतिवार दोपहर गुरुद्वारा के सामने टहल रही थी। इस बीच वहां बाइक पर दो युवक आए दो बातचीत करने लगे। तीनों में कहासुनी होने लगी। इस बीच महिला छेड़छाड़ का आरोप लगाकर चिल्लाने लगी। जरा सी देर में में वहां भीड़ जुटने लगी। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी में आने पर महिला फिर हंगामा करने लगी। जांच से पता चला कि उसने ही युवकों को फोन कर बुलाया था। महिला का कहना था कि पुलिस युवकों पर कार्रवाई न करे। सिर्फ डांटकर छोड़ दे। चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने महिला को समझा बुझाकर शांत किया। पता चला कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस इस मामले में बाइक सवारों की तलाश कर रही है।

युवक के झांसे में गंगोलीहाट से चली आई महिला
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट की महिला नैनीताल के एक युवक के झांसे पर काठगोदाम स्टेशन पहुंच गई। पुलिस ने संदिग्ध रूप से टहलते देखा तो पूछताछ के लिए बैठा लिया। बाद में उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गंगोलीहाट की महिला का छह साल का बेटा है। उसका पति से संबंध विच्छेद हो गया था। कुछ दिनों पहले नैनीताल से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गंगोलीहाट गई थी। इस टीम में शामिल एक युवक की महिला से बातचीत हुई तो मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो गया। युवक ने महिला को बृहस्पतिवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बुलाया था। वह अकेले इधर-उधर टहलती रही। शक होने पर पुलिस ने पकड़ा तो पोल खुल गई। पुलिस ने युवक के मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। पुलिस के अनुरोध पर परिजन थाने आए और महिला को लेकर चले गए। परिजनों का कहना था कि युवक के प्रेमजाल में फंसाकर महिला को बहकाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें