फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़े करंट से युवक के झुलसने के मामले में बिजली विभाग हरकत में आया है। अधिशासी अभियंता नगर ने सब स्टेशन आपरेटर (एसएसओ) को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम रामपुर रोड पर पर्वतीय मोहल्ले के पास बिजली विभाग की आरएपीडीआरपी योजना के तहत एयर बंच केबल डालने का काम चल रहा था। काम कर रही कंपनी के सुपरवाइजर शीतल प्रसाद ने शाम को पांच बजे से छह बजे तक एक घंटे का शटडाउन मांगा था। अंशुल (20) पोल पर चढ़कर काम कर रहा था कि अचानक लो टेंशन लाइन में करंट आ गया था। अंशुल बुरी तरह से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।
सूत्रों की मानें तो लाग शीट पर शटडाउन शाम सवा चार से सवा सात बजे तक का है। मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट (एमआरआई) में शाम पांच बजकर 30 मिनट से पांच बजकर 35 मिनट के बीच दो मिनट के लिए लाइन में करंट आने की बात सामने आ रही है। बाजार फीडर को ऑन किया जाना था लेकिन रामपुर रोड फीडर गलती से चालू हो गया। अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। टीम में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद, एसडीओ केके पंत और सहायक अभियंता मीटर रोहिताशु पांडे होंगे। दूसरी ओर अधिशासी अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया एसएसओ नरेंद्र सिंह बिष्ट की गलती लग रही है और उसे निलंबित कर दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि एसएसओ गलती से दूसरे फीडर की जगह शटडाउन वाला फीडर ऑन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें