फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य को डंपर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सल्ट विकास खंड के ग्राम सकनणा के बीडीसी सदस्य गणेश सिंह भंडारी (40) पुत्र चंदन सिंह निवासी सकनणा ब्लॉक मौलेखाल की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वह पीरूमदारा में विवाह समारोह में शामिल होने आए थे और बुधवार रात बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पीरूमदारा के कठियापुल पर बीज भंडार के पास पहुंचते ही अज्ञात डंपर के चालक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। काशीपुर में पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन शव ले गए। हादसे का आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बीडीसी सदस्य ने हेलमेट पहना था या नहीं इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



बीडीसी सदस्य को डंपर ने रौंदा
पीरूमदारा में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें