हल्द्वानी। एक संस्थान के जिस संचालक पर बेरोजगारों ने लाखों रुपये लेकर डिग्री न देने का आरोप लगाया था पुलिस ने उसे रविवार को फिर पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बेरोजगारों के थाने में प्रदर्शन के बाद की गई।
नईबस्ती वार्ड 26 निवासी अनस अहमद में मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोनहरिया दमुआढूंगा में खीमानंद ने यूजर ड्रीम लर्निंग एजुकेशन इंस्टीट्यूट नामक पैरा मेडिकल संस्थान खोला था। इसमें उसने फिजियोथैरेपी डिप्लोमा के लिए संस्थान में दाखिला लिया। संस्थान के संचालक खीमानंद आर्या और प्रकाश आर्या निवासी जल संस्थान कैनाल रोड काठगोदाम में रहते हैं। उन्होंने बीपीटी और डीपीटी, डीआरटी के डिप्लोमा और डिग्री देने का भरोसा दिया था। डिप्लोमा के लिए उसने एक लाख 10 हजार रुपये फीस जमा की थी। अनस के अनुसार समय बीतने पर संस्थान ने डिप्लोमा नहीं दिया। मांगने पर पैसा भी नहीं मिल रहा है। पता चला है कि कई महीने से संस्थान बंद चल रहा है। मोबाइल पर वह दो महीने में पैसा वापस देने का भरोसा दिया था। परेशान होकर छात्र और छात्राएं कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में मुखानी थाने गए। यहां छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने इस मामले में धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने की है।
डिग्री के सब्जबाग दिखाए, बेरोजगारों से लाखों कमाए
शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इंस्टीट्यूट संचालक को गिरफ्तार किया
मुखानी थाने में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
यूनिवर्सिटी से सेटिंग हुई खराब
पूछताछ के दौरान आरोपी खीमानंद आर्या ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली के एक व्यक्ति के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश के हिमालय यूनिवर्सिटी से एडमिशन और परीक्षा कराने की सेटिंग की थी कुछ दिनों तक सफलता मिली लेकिन सेंटिंग खराब होने पर यूनिवर्सिटी ने संस्थान का कोड बंद कर दिया। इधर छात्राओं का कहना था कि 2016 में प्रवेश फीस देने के बाद संस्थान बंद होने से पछतावा हो रहा है। पैसा भी गया और डिप्लोमा भी नहीं मिला।
किसकी कितनी रकम डूबी
छात्र-छात्राएं जमा की गई फीस
अनस अहमद 1,20000
कैलाश अधिकारी 75000
प्रीती मौर्या 51,000
ममता त्रिपाठी 1,50000
गीता दानू 1,25000
प्रेम मौर्या 90,000
हिमानी वर्मा 90,000
कविता बिष्ट 90,000
गीता मेहता 75000
सुषमा रौतेला 95000
रकीब अंसारी 10000
एसएच जैदी 1,00000
नीमा गंगोला 20,000
नरेंद्र सिंह बोरा 85000
प्रभाकर 85000
नीमा दानू 80,000
रिंकी अरमोली 90,000
ललित तिवारी 1,50000
राजकुमार 1,20000
निर्मला आर्या 70,000
हेमा बोरा 85000