खटीमा। इस्लामनगर निवासी रेहान अंसारी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि 31 अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे वह यूनियन बैंक खाते के एटीएम कार्ड को लेकर एसबीआई के एटीएम सेंटर पर पैसे निकालने गया। पैसे नहीं निकलने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उससे कि वह पैसा निकाल देगा। उसने कार्ड चेक करने के लिए मांगा और पिन डालने को कहा।
इस पर पैसे निकल गए। आरोप है कि इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया। जब अगले दिन वह पैसे निकालने गया तो पैसे नहीं निकले। यूनियन बैंक में जाकर खाते को चेक कराया तो पता चला कि एटीएम से 11 हजार रुपये निकाल लिये हैं। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने जांच एसआई नेहा ध्यानी को सौंप दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।