फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में मां बेटी का कलमबंद बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्कूल की वैन में मासूम से दुष्कर्म मामले में काठगोदाम पुलिस ने पीड़ित बच्ची और उसकी मां के सोमवार को बयान दर्ज किए गए। संभावना है कि मां ने अपने पूर्ववर्ती बयान ही दोहराए हैं। व्यस्तता के चलते पुलिस पिता का बयान नहीं ले सकी है।
विज्ञापन

विवेचक लता बिष्ट धारा 161 के तहत पहले ही बच्ची के साथ उसकी मां का बयान ले चुकी हैं। पुलिस के प्रार्थनापत्र पर अदालत ने कलमबंद बयान करने की स्वीकृति प्रदान की थी। सोमवार को पुलिस ने पीड़ित बच्ची और उसकी मां को अदालत में पेश किया। मां पहले ही बयान दे चुकी है कि गिरफ्तार चालक और परिचालक ने उसकी मासूम बेटी के साथ गलत कार्य किया है। बेटी ने प्रताड़ना के चलते स्कूल जाने से इनकार कर दिया था। पेट दर्द होने पर वह बेटी को डॉक्टर के पास ले गई थी। लोकलाज केडर से और स्कूल प्रबंधन के दबाव के चलते उसने थाने में पहले बयान नहीं दिया था। इधर, पिता ने भी एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि स्कूल से जुड़ी दो महिलाओं और एक पुरुष ने चालक, परिचालक के खिलाफ बोलने पर धमकी दी थी। इस डर के चलते उसने पहले पुलिस को जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें