फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी का दावा फुस्स अब एडीजी की अग्नि परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का हफ्तेभर में राधा हत्याकांड खुलासे का दावा फुस्स हो चुका है। अब एडीजी ने 10 दिनों में हत्याकांड के खुलासे के दावे पर लोगों की निगाह है।
विज्ञापन

एसएसपी खंडूरी ने 13 जून को सख्त लहजे में कोतवाली पुलिस को सात दिनों में हत्याकांड खुलासे के निर्देश दिए थे। एसएसपी के लिहाज से साफ हो रहा था कि पुलिस सात दिनों खुलासा कर देगी। इसके बाद पुलिस ने रात्रि गश्त, पूछताछ, विवेचना तेज की थी। करीब 20 दिनों के बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा तो दूर हत्यारों के नजदीक तक नहीं पहुंच सकी है। इधर एडीजी अशोक कुमार ने प्रेसवार्ता में दावा किया कि पुलिस 10-12 लाइनों में काम कर रही थी। इनमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। यह भी दावा किया अधिकतम 10 दिनों में हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। अब लोगों को फिर से उम्मीद जग गई है। 10 दिनों में साफ हो जाएगा कि एडीजी का यह दावा पूरा होगा या फुस्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें