गांव बन्नाखेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया
बुधवार रात साढ़े नौ बजे गांव बन्ना खेड़ा निवासी दीपक (26) पुत्र दुली राम बाइक से अपने बेटे के लिए दवा लेने जा रहा था। पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मृतक के दो बच्चे हैं। मृतक की पत्नी राजवती और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की खोजबीन की जा रही।